NC Classic Tournament 2025: नीरज चोपड़ा बने NC क्लासिक टूर्नामेंट के चैंपियन, 86.18 मीटर थ्रो के साथ जमाया गोल्ड पर कब्जा

नीरज चोपड़ा बने NC क्लासिक टूर्नामेंट के चैंपियन, 86.18 मीटर थ्रो के साथ जमाया गोल्ड पर कब्जा
  • ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
  • NC क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब जीता
  • 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन और दो बार के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू हुए 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' टूर्नामेंट का पहला सीजन जीत लिया है। वह 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन पर कॉबिज हुए।

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस इंटरनेशनल लेवल के इवेंट में भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

ऐसा रहा नीरज का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की, लेकिन 82.99 मीटर के साथ दूसरे प्रयास में बढ़त बना ली। भारतीय जैवलिन स्टार ने 86.16 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ इवेंट का सबसे लंबा थ्रो फेंका। उनका यह थ्रो देख बेंगलुरु की भीड़ को रोमांचित हो उठी। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था। पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.07 मीटर और छठे प्रयास में 82.22 मीटर लंबा थ्रो फेंका।

टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने खिताब जीतने के बाद कहा, "यहां आने के लिए बेंगलुरु का धन्यवाद। हमारे लिए हवा का रुख विपरीत था, इसलिए थ्रो की दूरी ज्यादा नहीं रही। लेकिन यह मेरे लिए एक अलग अनुभव था, मुझे प्रतिस्पर्धा के अलावा कई अलग-अलग चीजें करनी थीं। हम और अधिक स्पर्धाएं जोड़ने की कोशिश करेंगे। मैं आज रात बहुत खुश हूं, मेरा परिवार भी यहां है।"

नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के साथ मिलकर 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' टूर्नामेंट का आयोजन किया था।इसे भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन और वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मान्यता दी थी। यह देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहला जैवलिन थ्रो (गोल्ड लेवल) टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पहले यह इवेंट 24 मई को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित होना था लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत के बीच पैदा हुए तनाव के चलते इसे बेंगलुरु शिफ्ट किया गया।

Created On :   6 July 2025 12:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story